कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर टारगेटेड किलिंग, भारतीय मूल के दो लोगों की मौत.

कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया और इसका संबंध संगठित अपराध से हो सकता है. दोनों 15 नवंबर की रात वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक पड़ोसी डेल्टा टाउनशिप में रहते थे. रेहल हथियारों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस के रिकॉर्ड में था, जबकि कौर के कनाडा में परिचित लोगों की संख्या गिनी-चुनी थी.

वॉलमार्ट स्टोर के बाहर गोलीबारी

दरअसल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग के बाहर हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक युवक और युवती की मौत हो गई है. पुलिस ने मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में की है. कनाडाई पुलिस का मानना है कि इस दोहरे हत्याकांड को पूरी योजना के साथ निशाना बनाकर (टारगेटेड अटैक) अंजाम दिया गया है और इसके तार संगठित अपराध (ऑर्गनाइज्ड क्राइम) से जुड़े हो सकते हैं.उन्होंने बताया कि रात लगभग 10:38 बजे, सरे पुलिस सर्विस के अधिकारी और ब्रिटिश कोलंबिया इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्हें सूचना मिली थी कि कार पार्क में दो लोगों को गोली लगी है. मौके पर पहुंचे कर्मियों ने दोनों पीड़ितों को बचाने की कोशिश की. आपातकालीन दल रेहल और कौर को अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सुरागों की जांच कर रही पुलिस

IHIT ने बताया कि रेहल का पहले भी हथियारों और आग्नेयास्त्रों से जुड़े अपराधों के मामले में पुलिस से सामना हो चुका था. जांचकर्ताओं के अनुसार, कनाडा में कौर के बहुत कम संपर्क थे. IHIT की प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा, इस गोलीबारी ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है, क्योंकि उन्होंने समय से पहले ही अपने अपनों को खो दिया है.उन्होंने आगे कहा, जांचकर्ता सभी उपलब्ध सुरागों पर काम कर रहे हैं ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें जवाबदेह ठहराया जा सके. हत्या मामलों की जांच करने वाली टीम का यह शुरुआती अनुमान है कि यह गोलीबारी किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर की गई थी. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पीड़ितों को क्यों गोली मारी गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार था.

कार में लगी आग की जांच

सरे पुलिस सर्विस ने बताया कि गोलीबारी के 15 मिनट से भी कम समय के भीतर इलाके में एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस को चार दरवाजों वाली एक जली हुई सेडान कार मिली है. वे उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो इस कार में सवार थे और घटना स्थल से भाग गए.जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कार में लगी आग का संबंध रेहल और कौर की मौत से है. पुलिस के बयान में इन दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया गया है. हत्या मामलों की जांच करने वाली टीम गोलीबारी की परिस्थितियों की छानबीन कर रही है, जबकि पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जो कार छोड़कर भाग गए थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts