एसएसपी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्नआउट को चेक किया गया।
मुज़फ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी और परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्नआउट को चेक किया गया, और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। और शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई,परेड निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी द्वारा यू0पी0-112 की गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, क्राइम सीन किट, बॉडी बैग, प्राथमिक उपचार किट आदि को चेक किया गया। तदोपरान्त एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन स्थित बैरकों, स्नानघर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया जिसमें बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी।
और समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैन्टीन का निरीक्षण कर कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त एसएसपी द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाईन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को जांचा और मेस में मेन्यू के अनूसार भोजन प्रदान करने को सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएसपी द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। एसएसपी द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।















