SIR पर सियासी संग्राम के बीच बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए जमीनी अभियान की तैयारी की है यानी बीजेपी अब जनता के बीच जाएगी और अपना पक्ष रखेगी. इस अभियान के तहत सांसद, विधायक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रियाअगले हफ्ते से सांसद, विधायक और बूथ कार्यकर्ता लोगों को SIR से जुड़े तथ्य बताएंगे. इसके लिए बीजेपी ने 24 पन्नों का डॉकेट तैयार किया है.बीजेपी के डॉकेट में सबसे बड़ा सवाल 13 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के दावे का है. पार्टी का कहना है कि ड्राफ्ट रोल में ASDD श्रेणी में नाम चिह्नित होने और अंतिम सूची से नाम कटने में अंतर है. इस श्रेणी में मृत, अनुपस्थित और स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हुए मतदाता शामिल हैं.
बीजेपी के डॉकेट में क्या-क्या?
फॉर्म-6 और ECINET पर उठे सवालों का जवाब भी बीजेपी के डॉकेट में है. चुनाव आयोग के मुताबिक, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि डिक्लेरेशन फॉर्म को प्रक्रिया के साथ जोड़ा गया. वहीं, मतदाता सूची का डेटाबेस राज्यवार विकेंद्रीकृत है और नाम जोड़ने या हटाने का फैसला निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ERO करता है.बीजेपी नए मतदाताओं और SIR की कानूनी वैधता को भी अपने अभियान का हिस्सा बनाएगी. आयोग के दस्तावेज में 2.37 करोड़ नए Gen Z मतदाताओं के जुड़ने का आंकड़ा दिया गया है. पात्र युवा फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. बीजेपी अपने पक्ष में चुनाव आयोग की प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी हवाला दे रही है.
संबित पात्रा ने राहुल पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों का असली मकसद SIR (एसआईआर) मुद्दे से जुड़ा नहीं है और न ही वो हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता परिवर्तन करना, सत्ता हथियाना और किसी भी कीमत पर अपनी सरकार बनाना है. वह भी बिना चुनाव लड़े या कोई मेहनत किए, क्योंकि जनता ने उन्हें बार-बार नकार दिया है.उन्होंने कहा, ‘जब से राहुल गांधी उनके नेता बने हैं, तब से वो एक भी चुनाव नहीं जीते हैं. गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों तक कांग्रेस सालों से सत्ता से बाहर है. वो अपना नेता तक नहीं बदल सकते, लेकिन वो सरकार बदलने निकले हैं. यही राहुल गांधी और गांधी परिवार की सच्चाई है. इन देशद्रोहियों ने खुद को विदेशी ताकतों के हाथों बेच दिया है’.















