महिला संवाद और स्वास्थ्य जांच के जरिए जागरूकता की पहल.

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा 2026 की संयोजक ममता अग्रवाल के नेतृत्व मेंआवास विकास कॉलोनी स्थित शकुंतलम शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और धार्मिक सामग्री के उचित सदुपयोग को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई।

ममता अग्रवाल ने बताया कि घरों में रखी अनुपयोगी पूजा सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय सम्मानपूर्वक एकत्रित कर उसका उचित सदुपयोग करने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में विशेष दान पात्र स्थापित किया गया है। इस पहल में इनर व्हील क्लब का विशेष सहयोग रहा। पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संतोष शर्मा के सहयोग से दान पात्र की व्यवस्था की गई। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजलि चौधरी को सौंपी गई है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों के साथ संवाद कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रक्त जांच की व्यवस्था भी की गई। रक्त जांच शिविर में डॉ. आलोक कुमार और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया। धार्मिक आस्था से जुड़ी अनुपयोगी वस्तुओं के सम्मानजनक संग्रह की पहल को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता सिंघल, रितु जैन, डॉ. मंजुल गौर, नीरज अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, संतोष शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजू गोयल, भावना गुप्ता, रेणु चौधरी और राशि सिंघल सहित अनेक सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts