मन्सूरपुर शुगर मिल में बायलर पूजन के बाद हवन, पेराई सत्र की तैयारियों ने पकड़ी गति.

मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर स्थित मन्सूरपुर शुगर मिल में विधि-विधान के साथ बायलर पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन के बाद मिल के समस्त बायलरों में हवन की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मिल की सुख-समृद्धि, सफल संचालन और आगामी पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन की कामना की गई। कार्यक्रम में मिल अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बायलर पूजन का अनुष्ठान पंडित अखिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया। इस अवसर पर रविकान्त मिश्रा, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग तथा सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहे। पूजा-अर्चना के बाद समस्त बायलरों में हवन किया गया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान पूरा किया गया।कार्यक्रम में मिल के बायलर विभाग के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान अमित कुमार सिन्हा, योगेन्द्र सिंह, विवस्वान त्रिपाठी, रविन्द्र चौहान, शैलेश सिंह, नीरज राजपूत, करन सिंह, संजय कुमार, योगीराज, नौशाद असलम और शकिब सहित कई मिल अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, यूनियन पदाधिकारियों में मुरारीलाल और घनश्याम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

बायलर पूजन चीनी मिल के संचालन और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मिल परिसर में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए नए सत्र के सफल संचालन की मंगलकामना की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में मिल कर्मचारियों की भागीदारी रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts