जिला पंचायत ठेके के नाम गुंडा टैक्स वसूली जोरो पर.

बाँदा। जिला पंचायत में प्रशासकों की घोषणा के साथ ही गुंडा टैक्स वसूली तेज हो गई है। जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबजारी ठेके के नाम पर ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा दबंगई के चलते अवैध वसूली की रफ्तार को पंख लग गए हैं। पुलिस की सख्ती के बाद कई जगह अवैध वसूली का खेल समाप्त कराया गया। लेकिन दबंग ठेकेदार के द्वारा दबंगई व गुंडागर्दी करते हुए जनपद की कई जगहों पर अन्य जनपदों से आने वाले गिट्टी ,मोरम लदे वाहनों से जबरन अवैध रूप से जिला पंचायत तहबजारी शुल्क के नाम पर अवैध रूप से वसूली प्रतिदिन की जा रही है। जिसका आकलन लाखों रुपए बताया जा रहा है।लोगों का कहना है कि रात होते ही ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा अन्य जनपद व अन्य प्रदेशों से आने वाले वाहनों से वसूली की जाती है। जनपद में सबसे बड़ा अवैध वसूली का केंद्र ठेकेदार के द्वारा थाना नरैनी क्षेत्र के चौकी करतल के पास बरौली रोड नाका ,चन्दोरा रोड पुंगरी, व बिल्हरका नहर पुल के पास अवैध वसूली का अड्डा ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनपद में किसी भी तरह की अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा यदि कोई भी अवैध वसूली करता हुआ पकड़ा गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts