फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार .

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वाले 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने मवई बाईपास से सभी आरोपियों को दबोच लिया।गश्त के दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग चार पहिया वाहन में बैठकर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी सभी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों ने बताया कि ये लोग सुनसान और कम भीड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों को रोकते थे। खुद को आरटीओ, माइंस अधिकारी और एसडीएम बताकर वाहन चालकों के फोटो खींचते और चालान व वाहन सीज करने का डर दिखाकर पैसे वसूलते थे। वसूली की रकम चारों आपस में बराबर बांट लेते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से 5400 रुपये नगद, 1 चार पहिया वाहन, 1 लैपटॉप, दस्तावेजों वाली 1 फाइल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए है।गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ पुत्र तेज प्रकाश – निवासी रिसदा, थाना जनेहा, जनपद रीवा ,कमल पुत्र मान सिंह निवासी चितरा गोकुलपुर, थाना कोतवाली नगर कर्वी, चित्रकूट,राज कुमार पुत्र भैयाल निवासी सीतापुर, थाना कोतवाली नगर कर्वी, चित्रकूट, संतोष कुमार पुत्र दादूलाल निवासी भैरों पागल, द्वारकापुरी, थाना कोतवाली नगर कर्वी, चित्रकूट के निवासी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts