बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बांदा पुलिस ने त्वरित विवेचना और प्रभावी पैरवी से 3 अलग-अलग मामलों में 3 अभियुक्तों को अदालत से दण्डित कराया है। सभी पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की जानकारी दी गईअवैध शराब के मामले पर कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम में अभियुक्त अरुण पुत्र संतोष निवासी ग्राम सढा, थाना कालिंजर को अदालत ने 6000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया। दूसरे मामले में कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम में अभियुक्त कमलेश उर्फ कमल दाऊ पुत्र साधूराम निवासी कहला, थाना कोतवाली नगर को भी 6000 रुपये का जुर्माना की सज़ा सुनाई गई ।वही मारपीट के मामले में -थाना मटौंध में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त गंगादीन पुत्र कारेलाल उर्फ करिया निवासी भूरागढ़, थाना मटौंध को अदालत ने 1000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया।एसपी पलाश बंसल ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत ऐसे मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर गवाहों की गवाही और मजबूत पैरवी के जरिए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा रही है।























































