खाद संकट और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन.

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में जनपद में किसानों को खाद की किल्लत और विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे अधिक बिल की समस्या उठाई है। खरीफ की बोआई-रोपाई चल रही है। किसानों को यूरिया और डी.ए.पी. की सख्त जरूरत है, लेकिन खाद केंद्रों पर लंबी लाइन के बाद भी खाद नहीं मिल रही। इससे किसान परेशान हैं। सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर बहुत तेज चल रहे हैं।कई जगहों से शिकायत मिली है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है। महंगाई में आम जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है।मांग है कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाए और स्मार्ट मीटर की जांच कराकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट को तत्काल रोका जाए।ज्ञापन सौपने में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट,संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव,संजय द्विवेदी, बल्देव वर्मा, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, जितेन्द्र गौरव,कालीचरण निगम, बाबूराम यादव, केशव पाल, सन्तोष कुमार द्विवेदी, राममिलन सिंह पटेल, राजेश गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय, रफत खान,गौरव सक्सेना, कृपाशंकर सोनी,आरिफ निजामी,सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, शिवशरण सिंह, मोहम्मद इस्लाम,चंद्रप्रकाश चंदू,वीरेन्द्र खंगार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts