बांदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा बांदा सदर के अंतर्गत बांदा नगर के एक मैरिज हॉल में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् के साथ हुआ।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि वर्ष भर जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा की।सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथ अध्यक्ष, 54 शक्ति केंद्र संयोजक, समस्त मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया।नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, संतोष नायक, रूपा चौहान, मंडल प्रभारी पुष्कर द्विवेदी, लखन लाल राजपूत, रणजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता तथा चारों मंडलों के अध्यक्ष रज्जन गुप्ता, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, विनय कुशवाहा एवं संतोष राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।























































