सपा-कांग्रेस ने चल दिया ब्राह्मण-ब्रह्मास्त्र.

बांदा। 2027 अभी दूर है, लेकिन बांदा सदर की राजनीति में अभी से भूकंप आ गया है। अंदरखाने से जो खबर निकल कर आई है, उसने विरोधी खेमे की नींद उड़ा दी है। पक्का हो गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बांदा सदर सीट पर इस बार हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिलेगा। क्योंकि गठबंधन अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। सदर सीट चाहे कांग्रेस के खाते में जाए या सपा के खाते में, प्रत्याशी ब्राह्मण ही माना जा रहा है। यही वो ब्रह्मास्त्र है जो कई साल का वनवास खत्म कर देगा। बांदा सदर में गठबंधन के पास पहले से ही मुस्लिम और यादव का फौलादी वोट बैंक है। अब तक ब्राह्मण वोट बंट जाता था। इस बार अगर ब्राह्मण वोट भी यूजीसी की नाराजगी के चलते इस गठजोड़ में जुड़ गया तो नामुमकिन भी मुमकिन में बदलेगा। कांग्रेस भी जानती है कि भाजपा को हराना है तो ब्राह्मण पर ही दांव लगाना होगा। सपा भी इसी रणनीति पर चल रही है।गठबंधन के अंदर तीन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा है। और सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि इनमें से कोई भी एक नाम आया तो विरोधी का पसीना छूट जाएगा। शेखर शर्मा सपा का सबसे बड़ा तुरुप का इक्का
जमीन से जुड़ा, दमदार, बेबाक, दबंग चेहरा ब्राह्मण व पिछडो पर पकड़ के साथ आम जनता तक में पकड़ रखने वालों में है धार्मिक कार्यो में सदा सहयोग करते दिखते हैं।सपा से दूसरा नाम चर्चित है ओम नारायण त्रिपाठी विदित का जो युवाओं में पकड़, मिलनसार स्वभाव छोटे से बड़ो तक का सम्मान करना इनकी पहचान है।धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करना, समाज के लिए आवाज़ उठाते रहना। तीसरा और मजबूत चेहरा राजेश दीक्षित ये वह नाम है जिसने कांग्रेस में जान फूंक दी। संगठन को गली-गली खड़ा कर दिया। संगठन सृजन कार्यक्रम अभियान में कांग्रेस को नई दिशा दी। राजेश दीक्षित ब्राह्मणों के बीच जुड़े हुए बेदाग़ भरोसेमंद चेहरा है। कांग्रेस अगर लड़ी तो पहला और आखिरी नाम यही होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि संगठन जल्द ही राजेश दीक्षित को जिलाध्यक्ष के पद से हटाएगा वजह है विधानसभा चुनाव लड़वाना।गठबंधन का ब्राह्मण,मुस्लिम,यादव का महागठजोड़ कितना सही साबित होगा ये आने वाले समय में पता चलेगा। टिकट किसे मिलेगा, ये तो आलाकमान तय करेगा, लेकिन इतना तय है कि इन तीन नामों की एंट्री ने ही बांदा की सियासत में भूचाल ला दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts