बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल के तहत थाना बिसंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास से एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8/9 अक्टूबर की देर रात बिसंडा पुलिस गश्त पर थी, तभी ग्राम पिस्टा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो 500 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दीपक पुत्र सुखराम, निवासी बालाजीनगर, कस्बा कमासिन, थाना कमासिन,
जनपद बांदा के रूप में हुई है।जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत ऐसे अभियानों में और तेजी लाई जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।















