शराबबंदी को लेकर जेडीयू नेत्री ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा.

बांदा। उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बबेरू तहसील में हल्ला बोल दिया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर बिहार की तर्ज पर यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि बबेरू विधानसभा सहित पूरे बांदा जनपद में अवैध शराब की भट्टियां धधक रही हैं। किराना दुकानों से लेकर घनी आबादी और स्कूलों के पास तक खुलेआम जहरीली और मिलावटी शराब बेची जा रही है। साथ ही गांजा, चरस, अफीम जैसे मादक पदार्थों का कारोबार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

इस मौके पर शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि, शराब और नशे ने सबसे ज्यादा महिलाओं और युवाओं को तोड़ा है। घर उजड़ रहे हैं, अपराध बढ़ रहा है। जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी सफल हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं? सरकार को अब ठोस नीति बनानी ही होगी। उन्होंने मांग की कि अवैध शराब पर रोक के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स बने, दोषियों पर गैंगस्टर जैसी कठोर कार्रवाई हो और गांव-गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, ज्योति मौर्य, जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल, बाबूलाल चौधरी, संतोष अकेला, रामरूप पटेल, रामभवन पटेल, महबूब अली सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts