जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है. वे करीब सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बाहर निकलने से पहले ही डिटेन कर लिया गया.इसके अलावा CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिया गया है.
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP बड़े स्तर पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है.इसको देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. दिल्ली आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. कई बड़ी ट्रेन के रूट में बदलाव किए गए हैं. 45 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियो को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन में भाग लेने अभिजीत दिपके शनिवार की सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे. उनके लोकेशन को पहले से ट्रैक कर रही दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए फ्लाइट में ही पहुंच गई. जहां से दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है.दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने लैंडिंग के वक्त फ्लाईट में घुसकर इन तीनों को अरेस्ट किया है. पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का प्लान पहले से बना रखा था. इनका लक्ष्य था कि इस प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए टॉप लीडर को अरेस्ट कर लिया जाए.
बिना शर्त रिहा करने की मांग
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक शांति पूर्वक प्रदर्शन की कॉल की गई थी. बावजद इसके, पुलिस ने ये हरकत की है. पार्टी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की भ्रत्सना करते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है. उधर, इन तीनों की गिरफ्तारी की खबर से ही दिल्ली में माहौल गरमाने लगा है.
















