अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार ( 9 अक्टूबर 2026) तो 7.7 और 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसने देशभर में तबाही मचाई. भूकंप के दौरान कई जगहों पर बड़ी-बड़ी इमारतें ढह गईं, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया.भूकंप का एपीसेंटर हेरेरा प्रांत के सुदूर इलाके पिटालोजा अरिबा से तकरीबन 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम इलाका रहा. भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे थे.
भूकंप से उड़ा गवर्नर ऑफिस
‘एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबकि, भूकंप प्रभावित क्षेत्र हेरेरा प्रांत के रहने वाले 60 साल के रोसेंडो डोमिंगेज ने भूकंप के बारे में बात करते हुए बताया,’ हमने इसे बेहद से महसूस किया. इसने रसोई में रखी चीजें गिरा दीं, लेकिन हम ठीक हैं. हालांकि, हम बेहद डरे हुए हैं.इस भूकंप में पनामा के गवर्नर का ऑफिस भी पूरी तरह डैमेज हो गया.
शुक्रवार को लगातार आए भूकंपों की तीव्रता के बावजूद पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने जानहानि की कोई पुष्टि नहीं की है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले घंटों या कुछ दिनों में स्थिति बदल सकती है. मुलिनो ने कहा,’ कोई भी तैयार नहीं था और इस तरह की आपदा के लिए कोई भी कभी तैयार नहीं होता है.’ उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
भूकंप से हुआ नुकसान
‘एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबकि, पनामा के नेशनल सिविल डिफेंस सर्विस के उमर स्मिथ ने न्यूज चैनल ‘टेलीमेट्रो रिपोर्टा’ के साथ बातचीत में बताया कि भूकंप मुख्य रूप से वेरागुआस, हेरेरा और लॉस सैंटोस के मध्य प्रांतों में अधिक आया. वहीं, पनामा सिटी में इससे ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ. स्मिथ ने बताया कि भूकंप के चलते राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर दूर पेनोनोमे शहर में ढही एक इमारत के मलबे से एक घायल व्यक्ति मिला. इसके अलावा एक चर्च भी भूकंप के चलते मलबे में दब गया और गवर्नर ऑफिस समेत डोस कॉन्टिनेंटेस होटल में भी काफी डैमेज हुआ.















