दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट में क्यों शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक? ‘

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज (शनिवार, 10 अक्तूबर 2026) को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने जा रही है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर है. इस बीच सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक प्रदर्शन में शामिल होंगे. इसका जवाब खुद वांगचुक ने दिया है वो भी शायराना अंदाज में.

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं. वांगचुक CJP के पिछले प्रदर्शन के अहम चेहरा रहे थे. लेकिन इस बार वो जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने इससे दूरी बनाई है, जिसकी वजह भी उन्होंने बताई है.

सोनम वांगचुक ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा ‘मैं दिल्ली में आप सबके साथ क्यों नहीं जुड़ पाऊंगा. सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे’.

 

आने वाली सर्दियों की तैयारियां

उन्होंने बताया कि वो आने वाली सर्दियों की तैयारियां कर रहे हैं. इसमें पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी ग्लेशियर की झीलों से अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे को समझने के लिए प्रयोग करना शामिल है. ताकि ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से ज्यादा खतरनाक टिकिंग वॉटर बॉम्ब के खतरे को कम किया जा सके.

वांगचुक का शायराना अंदाज

सोनम वांगचुक ने मशहूर शायर फैज अहमद फैज की पंक्तियों को अपने अंदाज में दोहराया. उन्होंने कहा फैज साहब के शब्दों में मैं कहूंगा…और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा…राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा. इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के आयोजकों को शुभकामनाएं दीं, साथ ही युवाओं से महात्मा गांधी की विरासत को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक प्रदर्शनों को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की.

‘मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं’

वांगचुक ने कहा ‘मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील करता हूं. साथ ही, मैं GenZ (नई पीढ़ी) के सभी दोस्तों से आग्रह करता हूं कि वो हर हाल में पूरी तरह शांति बनाए रखें. यह बापू का दिया हुआ तोहफा था जिसे मैं जून में जंतर-मंतर ले जाने की कोशिश कर रहा था, मुझे उम्मीद है कि हम बापू को निराश नहीं करेंगे’.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts