कंजक पूजन में बनाएं बंगाली स्टाइल कद्दू की सब्जी,

कन्या पूजन के दिन कुछ लोग सिर्फ हलवा-चना खिलाते हैं तो कुछ इसके साथ सब्जी भी परोसते हैं. पूजन-अनुष्ठान में कद्दू की सब्जी बनाना बहुत अच्छा माना जाता है. इस बार कंजकों को आप बंगाली स्टाइल कुमरोर चोक्का बनाकर खिलाएं. कद्दू की ये मसालेदार सब्जी या चोक्का है, लेकिन इसमें प्याज या लहसुन का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके बावजूद ये खाने में कमाल का स्वादिष्ट लगता है.बंगाली फूड की बात करें तो लोगों को मिठाइयां या फिर नॉनवेज याद आता है, लेकिन यहां के शाकाहारी व्यंजन भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं. इस बार कन्याओं को आप बंगाल की ये ट्रेडिशनल डिश कुमरोर चोक्का जरूर बनाकर खिलाएं. इसकी रेसिपी बंगाली फूड इंफ्लुएंसर प्रतिपदा ने शेयर की है.

कुमरोर चोक्का (Kumror Chokka) इनग्रेडिएंट्स

  • कद्दू, कटे हुए लगभग 400 ग्राम
  • आलू 2 मध्यम आकार के, कटे हुए
  • काले चने ⅓ कप
  • ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल ⅓ कप
  • हरी मिर्च 45
  • अदरक 1 छोटा चम्मच
  • हींग ¼ छोटा चम्मच (तीखेपन के अनुसार)

तड़के के लिए पंचफोरन मसाले

पंच फोरन (5 मसालों का मिश्रण) 1 छोटा चम्मच (कलौंजी, सौंफ, मेथी दाना, जीरा और सरसों के बीज. इन सबको मिलाकर 1 छोटा चम्मच लें.

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर ⅓ छोटा चम्मच
  • भजा मोशला (भुना मसाला) ½ छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल 50 मिली
  • इमली का पल्प 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी स्वादानुसार (मैंने 1.5 छोटा चम्मच डाली है)
  • नमक स्वादानुसार
  • गर्म पानी आवश्यकतानुसार

भजा मोशला (भुना मसाला) के इनग्रेडिएंट्स

जीरा 1 छोटा चम्मच, धनिया 1 छोटा चम्मच, सौंफ 1 छोटा चम्मच, हरी इलायची 2, तेजपत्ता 1. सारे मसाले ड्राई रोस्ट करके भून लें और एक छोटा चम्मच सब्जी में इस्तेमाल करें.

कुमरोर चोक्का की रेसिपी

  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें कटे हुए कद्दू को तब तक भूनें जब तक कि इसके किनारे हल्के भूरे न हो जाएं.
  • कद्दू को कड़ाही से निकालकर अलग प्लेट में रख लें और बचे हुए तेल में पंच फोरन तड़का लगाएं, जरूरत लगे तो थोड़ा ऑयल और डाल लें.
  • इसमें 2 सूखी लाल मिर्च, तेजपत्ता और हींग भी डालें. इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का भूनें. इसे ढककर कुछ मिनट पकाएं
  • अदरक, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
  • तैयार किए गए मसाले को आलुएं में मिला दें और लगभग 2 मिनट तक भूनें. इसमें काले चने और नारियल कद्दूकस किया नारियल डालें.
  • अब बारी है सारी चीजों को मिलाने के बाद लास्ट में भुना हुआ कद्दू और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें.
  • सारी चीजों को ढककर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाएं.
  • सब्जी में मनचाहा टेक्स्चर (गाढ़ापन) पाने के लिए जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें.
  • इसमें इमली का गूदा डालें और स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाएं.तैयार होने से पहले करी के ऊपर ‘भजा मोशला’ (भुना मसाला) छिड़कें.

 

सब्जियां काटते वक्त रखें ध्यान

इस तरह से बस कुछ ही देर में कुमरोर चोक्का बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें सबसे जरूरी चीज है कि आप सब्जियों को काटते वक्त ध्यान दें. आलू और कद्दू के टुकड़े बराबर मोटाई और आकार के होने चाहिए. इससे पकाते वक्त सब्जियां सही से सॉफ्ट होती

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts