गुटखा दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म बाल अपचारी गिरफ्तार.

बाँदा। जिले में मासूमों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का सख्त अभियान जारी है।थाना बिसंडा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।थाना बिसंडा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक किशोर गुटखा दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने थाना बिसंडा पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी को संरक्षण में ले लिया। संरक्षण में लिया गया बाल अपचारी संदीप पुत्र राममिलन निवासी ग्राम परसेटा, थाना बिसंडा, जनपद बांदा का निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने बताया जनपद में महिला एवं बाल अपराधों को लेकर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। नाबालिग बच्ची के साथ हुई इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल व काउंसलिंग सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी कीमत पर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts