राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरों की शिक्षा और कौशल विकास पर हुई चर्चा.

मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने किशोरों के भविष्य को बेहतर बनाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया।

बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें उपहार भेंट किए गए और पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर एवं कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सदस्यों ने किशोरों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न कौशल सीखने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संप्रेक्षण गृह के प्रभारी मोहित कुमार को निर्देश दिए कि वहां रह रहे किशोरों को मौसम के अनुकूल भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिल सके।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, मंजू शर्मा, हेमलता, डॉ. हर्ष विनायक, मनोज कुमार और शारिक शामिल हुए। सभी सदस्यों ने किशोरों की शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी मोहित कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के कर्मचारी सुरजीत और प्रदीप सहित पुलिसकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts