बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत थाना मरका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात्रि थाना मरका पुलिस गश्त पर थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पन्नाह गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर खड़ा है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बद्री पुत्र जोगराज निवासी इंगुवा, थाना मरका, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मरका पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है। एसपी पलाश बंसल ने बताया बांदा पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मरका पुलिस द्वारा की गई यह बरामदगी उसी अभियान का हिस्सा है। जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।















