भाकियू अराजनीतिक ने रविंद्र राणा को शामली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी.

झिंझाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने शामली जिले में संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर रविंद्र राणा निवासी दुल्लाखेड़ी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह मरवा ने रविंद्र राणा की मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। वह करीब डेढ़ दशक से किसानों के हितों के लिए भी काम कर रहे हैं। क्षेत्र के साथ आसपास के जनपदों में भी उनकी पहचान है।

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रविंद्र राणा ने संगठन के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे और किसानों की समस्याओं को उठाकर उनके हितों के लिए काम करेंगे।
वहीं, संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर डॉ. उदयवीर सिंह को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और अजय सिंह पिंडोरा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts