आगरा: इलाज में लापरवाही के आरोप पर SR हॉस्पिटल में हंगामा

आगरा। शहर के SR हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही के आरोप को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

बताया जा रहा है कि इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल पक्ष के बीच विवाद हुआ। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर में हंगामे का दृश्य दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts