विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल से दिखाई तकनीकी प्रतिभा.

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने की। प्रतियोगिता में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी नवाचार और आधुनिक तकनीक पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा भाषण, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजन और उद्यमशीलता की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को कुशल, आत्मनिर्भर और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी, संयुक्त निदेशक बीबी सिंह, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव राहुल मित्तल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष जगमोहन गोयल और आईआईए के संयुक्त सचिव समर्थ जैन ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने तथा नए रोजगार के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियरिंग विभाग की प्रवक्ता कनुप्रिया ने किया। सहसंयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज सहित आयोजन में डीन आईक्यूएसी डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. रितु और अंकित कुमार का योगदान रहा। अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल ने अतिथियों, आयोजकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts