एसपी बोले- बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं.

बांदा। महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 6.0 अभियान को लेकर बांदा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले के सभी थानों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर एसपी पलाश बंसल ने कहा कि मिशन शक्ति 6.0 सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी बेटियों को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प है। जनपद के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और बैंकों में जाकर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करें। गुड टच-बैड टच जैसी संवेदनशील जानकारी देना हमारी प्राथमिकता है, ताकि बच्चियां किसी भी गलत हरकत को पहचान कर तुरंत आवाज उठा सकें। महिला सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।थाना कमासिन की मिशन शक्ति टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पछौहा* में छात्राओं को जागरूक किया।थाना कोतवाली देहात की टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमालपुर में जागरूकता पाठ पढ़ाया।

थाना कालिंजर की टीम ने इंडियन बैंक और नीलकंठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालिंजर में महिलाओं और छात्राओं को जानकारी दी।अभियान के दौरान बच्चियों को अच्छे और बुरे स्पर्श में फर्क, असहज स्थिति को पहचानना और बिना डरे अपने अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा जारी 4 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (डायल पुलिस) के बारे में विस्तार से बताया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए कहा गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts