ध्वनि प्रदूषण से परेशान अधिवक्ता संघ ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन.

बांदा। नवरात्रि के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे और लाउडस्पीकर पर अब विवाद खड़ा हो गया है। ध्वनि प्रदूषण से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर जिला अधिवक्ता संघ बांदा ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने बुधवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा को ज्ञापन सौंपकर मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह देवी पंडाल सजे हैं, पूजा-अर्चना हो रही है, लेकिन कई पंडालों में मानकों को ताक पर रखकर बेहद तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं। संघ का कहना है कि तेज ध्वनि से सबसे ज्यादा परेशानी घरों में रहने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को हो रही है। लगातार तेज आवाज से नींद में खलल, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। आस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की शांति का भी ख्याल रखना जरूरी है।

अधिवक्ता संघ ने अपने ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का भी हवाला दिया है, जिसमें ध्वनि प्रदूषण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संघ ने मांग की है कि प्रशासन इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराए। संघ ने कमिश्नर से मांग की है कि सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश जारी कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों की गरिमा भी बनी रहे और लोगों को शोर से राहत भी मिले।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts