बिहार बंद के दौरान राज्य में भड़की हिंसा,

पटना में AISA के बिहार बंद के दौरान पटना के डाक बंगला चौराहा और स्टेशन के बीच इकट्ठा हुए कुछ छात्रों के साथ पुलिस की झड़प हुई. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया और छात्रों को अब तीतर बीतर कर दिया गया है. कुछ प्रदर्शन कार्यों को हिरासत में लिया गया और इन्हें यहां से भगा दिया गया है. पटना में तेजप्रताप यादव भी पहुंचे. उन्होंने गांधी मैदान पहुंचकर तेजप्रताप यादव ने आज बिहार बंद का समर्थन किया. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा.छपरा में बिहार बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा काफी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखी गई इस दौरान सभी प्रमुख चौक चौराहों पर भारी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैनात थे. सबसे ज्यादा प्रदर्शन कारी छात्रों का हुजूम शहर के थाना चौक और नगर पालिका चौक पर जुटा और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की कई जगहों पर छात्रों के द्वारा छिट पुट हिंसा को भी अंजाम दिया गया.

CPI-M के विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार

इससे पहले नीट पेपर लीक के विरोध में 3 दिन पहले पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन के संबंध में सीपीआई (माले) के विधायक संदीप सौरभ को कथित तौर पर हिंसा भड़काने” के आरोप में कल शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.पटना में 22 जुलाई को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में सौरभ ने हिस्सा लिया था. यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें बीजेपी नेताओं पर हमला किया गया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. इस मामले में सौरभ की भूमिका को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए के विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts