चोर गिरोह का खुलासा, 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में चोरी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बिसंडा पुलिस व एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।23 जून26 को कस्बा बिसंडा से एक ट्रैक्टर व ट्राली तथा 3 जुलाई 26 को बिसंडा पारा से एक ट्राली चोरी की सूचना थाना बिसंडा पर मिली थी। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बिसंडा व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से 2 अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दबोच लिया। एक तीसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी के साथ मिलकर कस्बा बिसंडा स्थित एक ट्रेडर्स के गैराज से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी। व ग्राम पारा बिहारी से एक ट्राली चोरी कर उसे बेच दिया था।गिरफ्तार अभियुक्त जयचन्द्र पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी गड़रियन का पुरवा, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली व मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी कोरौली, थाना गदागंज, जनपद रायबरेली का निवासी हैं।फरार अभियुक्त रज्जन पुत्र रामबहादुर निवासी नेवाजगंज, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली का निवासी हैं।पुलिस ने चोरी की एक ट्राली एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिन्दा कारतूस 315 बोर ,20 हजार रुपए नगद बरामद किया है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts