स्काउट-गाइड ने शुरू किया कांवड़ सेवा शिविर.

मुजफ्फरनगर। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश और जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी और जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने सेवा शिविर का निरीक्षण कर स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा कांवड़ यात्रियों की सेवा को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वयंसेवकों ने कांवड़ यात्रियों को मार्ग संबंधी जानकारी देने, भोजन वितरण में सहयोग करने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रशासन के साथ मिलकर यातायात और जनसंचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी सिटी अमृत जैन ने भी शिविर का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। जिला संस्था की ओर से जिला सचिव अनिल कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा तथा जिला संगठन आयुक्त (गाइड) प्रभा दहिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशिक्षण दल की ओर से ज्योति रानी, साक्षी, शिवानी, अनुज कुमार और पिकू कुमार ने विभिन्न सेवा स्थलों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। खतौली नहर पर सेवा शिविर का संचालन संतोष कुमार के नेतृत्व में तथा भोपा नहर पर सुनीत कुमार और अर्जुन कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। संगठन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह सेवा अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts