रोटरी क्लब मुज़फ्फर नगर मिडटाउन ने गोद लिए 40 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली,

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा गोद लिए गए 40 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को जिला चिकित्सालय में पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील तेवतिया उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब की इस पहल की सराहना की और कहा कि मरीजों को लगातार पोषण पोटली प्रदान करना एक अत्यंत मानवीय कार्य है। उन्होंने जानकारी दी कि एक टीबी मरीज को प्रति माह ₹500 की पोषण पोटली दी जाती है, जो छह माह तक निरंतर दी जा रही है।इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि क्लब आगे भी अपने सदस्यों के माध्यम से यह वितरण कार्य जारी रखेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर क्लब को टीबी उन्मूलन में सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी ने क्लब के सहयोगी सदस्यों को शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts