कोचिंग संचालक की गंगनहर में मिली लाश, सीने पर गोली का निशान, हत्या की आशंका गहराई.

मुज़फ्फरनगर जिले में एक कोचिंग सेंटर संचालक की रहस्यमयी हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। यूसुफपुर गांव निवासी अन्नू चौधरी 5 मई को अपने घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकले थे, लेकिन वहां कभी नहीं पहुंचे। उसी शाम उनकी बाइक, मोबाइल, किताबें और जूते निरगाजनी झाल के पास गंगनहर पटरी पर मिले। यह देख खेत में काम कर रहे एक किसान ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही अन्नू की तलाश जारी थी। अंततः 11 मई को बेलड़ा गांव के पास गंगनहर से उनका शव बरामद हुआ।शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस धारणा को पलट दिया। रिपोर्ट में सामने आया कि अन्नू चौधरी के सीने में गोली लगने का घाव था। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, जिससे यह मामला हत्या की ओर इशारा करता है। भोपा थाना पुलिस ने परिजनों और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की और अब मामले की हर तरहां से जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts