मुजफ्फरनगर में पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 15 घंटे में 8 बदमाश गिरफ्तार, 7 घायल

मुजफ्फरनगर जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 15 घंटे में छह मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। जिले के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन मुठभेड़ों में पुलिस ने आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की संज्ञा दी जा रही है, जिससे अपराधियों में खलबली मच गई है।पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 तारीख से अब तक कुल 15 मुठभेड़ें हो चुकी हैं, जिनमें केवल पिछले 15 घंटों में 6 मुठभेड़ों के दौरान 8 अपराधी पकड़े गए हैं। इनमें से एक घायल अपराधी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से सात देसी तमंचे (.315 बोर), भारी मात्रा में कारतूस और कई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार बदमाशों में जावेद और शाहिद जैसे कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। इन पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जावेद ने हाल ही में हिमाचल के मंडी जिले में 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इनमें से तीन अपराधियों पर पहले से ही इनाम घोषित था। इस बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts