पुलिसकर्मियों को मिले 96 आधुनिक आवास.

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानसठ रोड स्थित पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/लाइन्स सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नवनिर्मित परिसर में दो ब्लॉक ए और बी बनाए गए हैं, जिनमें कुल 96 आवास हैं।

12 मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। आवासों में आधुनिक किचन सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवन में आवागमन के लिए लिफ्ट, अग्नि सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी स्थापित की गई हैं। उद्घाटन के बाद एसएसपी ने भवन का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना विभागीय कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए आवास मिलने से पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ बेहतर वातावरण में रहने की सुविधा मिलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts