बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पीड़ितों के खाते में01 लाख 44 हजार 711 रुपये वापस कराये है। कई मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को निर्देशित किया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चे के मोबाइल में गेम खेलते समय साइबर ठगो द्वारा फ्रॉड फोन कॉल के माध्यम से 84711-रु0 की ठगी की गई थी।वही थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले राजकुमार पटेल के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60 हजार रुपए की ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी। जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए दोनों पीड़ितों की सम्पूर्ण राशि बरामद कराई गई है। सभी ने साइबर ठगी की राशि वापस कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व उनकी पुलिस टीम का ह्रदय से धन्यवाद किया है।























































