पुलिस ने 3 लोगों के 1.54 लाख वापस दिलाए

बाँदा। साइबर ठग रोज नए पैंतरे से लोगों को लूट रहे हैं। कभी फर्जी डॉक्टर अपॉइंटमेंट, कभी लोन का झांसा, तो कभी पुलिस बनकर धमकी। एसपी पलाश बंसल के आदेश पर साइबर टीम ने बड़ा एक्शन लिया।स्वराज कॉलोनी के दिलीप कुमार डॉक्टर की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे थे। ठगों ने फर्जी लिंक भेजा। क्लिक करते ही खाते से 90 हजार गायब हो गए।आवास विकास की नंदिता चौहान को “आसान लोन” का लालच दिया। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 42 हजार ठग लिए।बबेरू के राहुल को फोन आया पुलिस बोल रही हूं, अश्लील वीडियो देखा है, केस होगा डरकर 22 हजार जुर्माना भर दिया।एएसपी शिवराज की निगरानी और सीओ साइबर मेविस टॉक की लीडरशिप टीम ने बैंक-पोर्टल से बात कर तीनों का पैसा होल्ड कराया। कुल 1,54,000 रुपए वापस खाते में डलवाए। पीड़ितों ने पुलिस को दिल से धन्यवाद कहा।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अनजान लिंक, कॉल, मैसेज पर भरोसा मत करे डराने-धमकाने वाली कॉल आए तो पहले चेक करें ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts