सीएम के बाँदा दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग .

बाँदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बाँदा भ्रमण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।ब्रीफिंग में एसपी पलाश बंसल,अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र व अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव ने ड्यूटी में लगे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग, हेलीपैड, मोटरसाइकिल एस्कॉर्ट, मीडिया व्यवस्था एवं आपातकालीन कार्ययोजना का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, वीआईपी सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की गहन समीक्षा की।एसपी पलाश बंसल ने कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग एवं हेलीपैड पर त्रिस्तरीय व चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उच्च स्तर की सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ नगर मेविस टॉक सहित जनपद के प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts