सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया तीन दिवसीय कांवड़ शिविर का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम ज्ञाना माजरा राजपूताना में शिव मंदिर समिति की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान आयोजित तीन दिवसीय कांवड़ शिविर का शुभारंभ सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। शिविर का उद्देश्य हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कांवड़ियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

लंबी दूरी की यात्रा के चलते थकान से परेशान कांवड़िये शिविर में कुछ समय रुककर विश्राम कर सकेंगे। शिविर में उनके लिए भोजन, जलपान, पेयजल और विश्राम सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। शिव मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान इस प्रकार के सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। ग्रामीण भी शिवभक्तों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने सांसद हरेन्द्र मलिक को शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा को धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए आयोजन की सराहना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिविर में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts