एसडी गर्ल्स कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशानुसार एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार और जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी ममता अग्रवाल रहीं, जबकि सत्य प्रकाश रेशू और रजत गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, जीवन-मूल्यों और प्रकृति संरक्षण में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व के साथ-साथ आदिवासी समाज की कला, लोकजीवन, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला सचिव अनिल शर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, सहायक जिला गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग, कमिश्नर कब-बुलबुल मीरा शर्मा, एमएसयू कोऑर्डिनेटर सुषमा सैनी, जिला संगठन आयुक्त भारत भूषण अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह, शिक्षिकाओं, स्टाफ, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों और स्काउट-गाइड्स का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts