बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।देर शाम नरैनी पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीहड़पुरवा नरैनी रोड पर एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्त आलोक पुत्र विनोद निवासी बल्लान, थाना अतर्रा, जनपद बांदा का निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरैनी में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।























































