बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के विनवट गांव में एक शराबी युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद और नशे की हालत में युवक ने कूदकर जान देने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे चले इस ड्रामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।युवक सुनील सिंह (35 वर्ष), पुत्र समरजीत सिंह, निवासी विनवट आपसी भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा और नशे की हालत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर विनवट गांव निवासी सुनील सिंह शराब के नशे में धुत होकर गांव में बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा। वह टंकी के ऊपरी हिस्से पर बैठकर कूदने की धमकी देने लगा। जब ग्रामीणों ने उसे टंकी पर देखा तो तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। इसी बीच, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस की सूझबूझ से बची जानघटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी टीम और बेर्रांव चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और भारी मशक्कत शुरू की।पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। थाने में हुई सुलह की कोशिशसुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी युवक सुनील सिंह और उसके भाइयों को बबेरू थाने बुलाया।फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के प्रयास में जुटी हुई है।























































