लिपस्टिक का इस्तेमाल तो अमूमन हर महिला करती ही है. लेकिन कुछ समय के बाद जब ये खत्म होने लगती है तो महिलाएं इसे फेंक देती हैं. लेकिन अब आप को लिपस्टिक फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम पुरानी लिपस्टिक को रीयूज करने के आसान तरीके बता रहे हैं.क्रीम ब्लश – अगर लिपस्टिक की क्वालिटी ठीक है, तो उसे क्रीम ब्लश के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बस थोड़ी-सी लिपस्टिक उंगलियों पर लें और गालों पर हल्के हाथों से ब्लेंड करें. इससे चेहरे पर नेचुरल और सॉफ्ट ग्लो आता है.
कैंडल डेकोरेशन और आर्ट वर्क- क्रिएटिव काम पसंद करने वाले लोग पुरानी लिपस्टिक का इस्तेमाल आर्ट और क्राफ्ट में भी कर सकते हैं. इससे मोमबत्तियों पर डिजाइन बनाए जा सकते हैं या रंगीन आर्टवर्क तैयार किया जा सकता है. यह बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी काम आ सकती है.























































