अवैध शराब की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जसपुरा पुलिस द्वारा पानी की बोतलों में अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जसपुरा पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना जसपुरा क्षेत्र के रामपुर चौडगरा चौराहे पर एक चारपहिया वाहन रामपुर गांव की तरफ से आते समय पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जाने की कोशिश करने लगी। पुलिस को शक होने पर तत्काल घेराबन्दी करते हुए वाहन को रोक लिया गया तथा चारपहिया वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 30 पानी की बोतलों में अवैध अंग्रेजी शराब, 80 हजार रुपए व 75 अंग्रेजी शराब की खाली बोतले बरामद हुई। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे चारपहिया वाहन से अंग्रेजी शराब को ठेकों से खरीदकर इन पानी की बोतलो में भर लेते है उसके पश्चात किसी सुनसान स्थानों पर जाकर इस अंग्रेजी शराब में केमिकल मिलाकर इसकी तीव्रता बढ़ा देते थे। उसके बाद इन खाली शराब की बोतलो में पुनः भरकर अधिक लाभ के साथ इसको बेच देते है, ये 80 हजार रुपए भी उसी अपमिश्रित अंग्रेजी शराब की बिक्री के है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अवैध अपमिश्रित शराब, रुपए व एक चारहिया वाहन आदि को कब्जे में लेकर थाना जसपुरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त योगेश पुत्र पन्ना लाल निवासी अलोना थाना पैलानी जनपद बांदा व जितेन्द्र पुत्र बृजेश निवासी खिन्नीनाक थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts