भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे लोक सभा चुनाव के तहत,आबकारी निरीक्षकों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद की 8 चीनी मीलो का क्रॉस इंस्पेक्शन किया गया जो निम्नवत हैं।
आबकारी निरीक्षक सदर द्वारा खतौली एवं मंसूरपुर चीनी मिल,आबकारी निरीक्षक खतौली द्वारा मोरना एवं टिकोला चीनी मिल,आबकारी निरीक्षक जानसठ द्वारा भैसाना एवं तितावी चीनी मिल,आबकारी निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा रोहना एवं खाईखेड़ी चीनी मिल, का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
























































