अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बागपत। बागपत जिले के बड़ौत में आस्था अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इससे अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीजों और कुछ बच्चों को आनन-फानन में वहां दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग इतनी भीषण है कि दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पा सके।

बागपत जिले में बड़ौत शहर में आस्था मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। आनन- फानन में अस्पताल के 12 मरीजों और कुछ बच्चों को फौरन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग की जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाना शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि आग को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बाद में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। अभी तक इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग अस्पताल के चौथे मंजिल में लगी है। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई

 सोमवार को चीफ फायर ऑफिसर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में आग लग गई थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर 12 मरीज थे और वे सभी बच गए हैं। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जांच पड़ताल के बाद सही कारण का पता चल सकेगा। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल मैनेजमेंट, पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के तीसरी मंजिल में लगी थी। यहां कुछ कूड़ा-कबाड़ और टीन शेड लगाकर रखा गया है। उसमें आग लगी। जिसके बाद अस्पताल के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बड़ौत पहुंची। वहीं आस्था अस्पताल को फायर विभाग की ओर से 15 दिन पहले एक नोटिस जारी किया गया था। अस्पताल को जो एनओसी है वो दूसरी मंजिल तक की है। लेकिन अस्पताल पर तीसरी मंजिल पर भी टीन शेड लगाकर कूड़ा कबाड़ भर रखा था। जिसे हटाने के लिए फायर विभाग ने नोटिस दिया था। लेकिन हटाया नहीं गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts