लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ का स्थापना समारोह संपन्न, इंटरनेशनल डायरेक्टर विनय मित्तल का हुआ भव्य स्वागत.

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” की ओर से मूलचंद रिज़ॉर्ट में स्थापना समारोह एवं लायन्स इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर (2026-28) PMJF लायन विनय मित्तल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-C1 सहित विभिन्न जनपदों से आए लायन पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026-27) PMJF लायन आदित्य गुप्ता ने किया, जबकि मल्टीपल जीएलटी कोऑर्डिनेटर PMJF लायन पंकज बिजलवान ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान लायन मनीष जैन ने अध्यक्ष, लायन दिनेश गर्ग ने सचिव और लायन रोहित सिंघल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ क्लब की पूरी कार्यकारिणी ने भी अपने-अपने दायित्वों का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि PMJF लायन विनय मित्तल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सेवा, नेतृत्व और संगठन की एकजुटता को लायनवाद की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।

समारोह में PMJF लायन डॉ. विनय सिसोदिया, PMJF लायन नवनीत अग्रवाल, PMJF लायन गिरिराज माहेश्वरी, PMJF लायन संजीव अग्रवाल, PMJF लायन अशोक मित्तल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सचित अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन सीए मनीष बंसल, लायन नरेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन PMJF सीए अजय अग्रवाल और PMJF लायन रीना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा प्रायोजित दो नए क्लबों का भी विधिवत गठन किया गया। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “कात्यायनी” में लायन पारुल अग्रवाल ने अध्यक्ष, लायन नेहा मित्तल ने सचिव और लायन शैली गोयल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं आर्यन लियो क्लब “उन्नति” की स्थापना के साथ लियो स्वाति वशिष्ठ को अध्यक्ष, लियो आराध्या सिंह को सचिव तथा लियो आर्यवीर सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष लायन अमित मित्तल और उनकी टीम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया कि उनके नेतृत्व में मॉर्चरी फ्रीजर का दान, 100 महिलाओं को साड़ी वितरण, लगभग 2500 श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान सहित अनेक जनकल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की गईं। समारोह में विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आयोजन को लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” के इतिहास का भव्य, प्रेरणादायी और यादगार समारोह बताया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts