बाँदा-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि जिला परिषद पर स्थित मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित कर जीवन पर प्रकाश डाला गयाl सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन का क्षण क्षण भारत के परम बैभव के शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित रहा है l उनका मूल्यो व आदर्शो पर आधारित जीवन हम सभी के लिए एक अनमोल धरोहर है l अटल जी का भारत सर्वागीण प्रगति के प्रति समर्पण और सेवाभाव को प्रेरित करता रहेगा lअटल जी ने पहली बार 16 मई 1996 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि उनका कार्यकाल छोटा रहा l 1977 से 1979 तक वे विदेश मंत्री रहे तथा 16 अगस्त 2018 को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली l अटल बिहारी वाजपेयी जी का जाना बहुत बड़ी छति थी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि अटल जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे उनके कार्यकाल में देश ने पोखरण, परमाणु परीक्षण और भारत पाकिस्तान संबंधों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये l उनके विचार न केवल वर्तमान वल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए मार्गदर्शक थे l पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उन्हें पद्म विभूषण व भारत रत्न से सम्मानित किया गया l भारतीय राजनीति में मूल्यो व आदर्शो को स्थापित करने के लिए अटल जी हमेशा सभी के दिलों में अमर रहेंगे l कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, वंदना गुप्ता, संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, पंकज रायक्रवार, दुर्गा चौरसिया, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, संतोष नायक, अमित सेठ भोलू, अनिरुद्ध त्रिपाठी, लखन राजपूत, राजेश गुप्ता, अंकित बासू, राजेश गुप्ता रज्जन, अनुराग चंदेरिया, राजेश सेन आदि मौजूद रहे l























































