बांदा। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी बांदा ने कड़ा रुख अपनाया है। नेगेटिव फीडबैक मिलने पर 4 विभागीय अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।डीएम ने पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण और फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि कतिपय अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं कर रहे, जिससे असंतुष्ट फीडबैक बढ़ रहा है। इसका असर जनपद की आईजीआर एस रैंकिंग पर पड़ रहा है।सर्वाधिक नेगेटिव फीडबैक वाले चार अधिकारियों का वेतन रोका गया जिसमे जिला समाज कल्याण अधिकारी, बांदा,अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) बांदा,उपनिदेशक, कृषि विभाग बांदा,जिला पंचायतराज अधिकारी,बांदा के नाम शामिल हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आईजी आर एस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभागाध्यक्षों को समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।























































