बांदा। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बांदा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का गहन अवलोकन किया।एडीजी ज्योति नारायण ने केंद्र व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता व पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को पूर्ण सतर्कता और निष्पक्षता से ड्यूटी करने को कहा गया।















