डीआईजी-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा .

बांदा। कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण सोमवार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी और एसपी ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रावण सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि श्रावण माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts