शिव चौक पर कपिल देव ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश.

मुजफ्फरनगर। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर रोटरी क्लब (संयम) द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अभियान में सहभागी बनकर स्वयं झाड़ू लगाई और कांवड़ मार्ग की स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सेवा, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का महापर्व है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में उनके मार्ग, पड़ाव और सेवा शिविरों को स्वच्छ रखना भी सच्ची शिवसेवा है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जहां श्रद्धा के चरण पड़ते हैं, वहां स्वच्छता का संकल्प भी उतना ही पवित्र होना चाहिए। कांवड़ मार्ग की सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और सामाजिक संस्था का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता अब जनभागीदारी और सामाजिक संस्कार का रूप ले चुकी है।

उन्होंने कांवड़ यात्रियों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि मुजफ्फरनगर शिवभक्तों की सेवा और अतिथि सत्कार के लिए विशेष पहचान रखता है। अभियान में प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल सिंगल, नीरज सिंगल, ऋषभ जैन, पीयूष वशिष्ठ, राहुल अग्रवाल, नीरज गर्ग, शोभित जैन, संदीप बंसल, एसके राठी, आरोप कुच्छल, अश्विनी मंगल, रजत राठी, अचिन सिंगल सहित क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts