मुख्य विकास अधिकारी ने कांवड़ मार्ग और शिविर का किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद बिजोपुरा गेट के पास स्थित एक कांवड़ शिविर का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर में साफ-सफाई, भोजन तैयार करने में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर संचालकों और कांवड़ श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि शिविर के अंदर और बाहर नियमित साफ-सफाई बनाए रखें, भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts